पटना : इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक के दाग को धोने में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) जुट गया है। प्रारंभिक परीक्षा को नए सिरे से लेने की कवायद अब तेज हो गई है। यह परीक्षा आयोग की ओर से अक्टूबर व नवंबर में प्रस्तावित की गई है।

परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जानी है। परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए आयोग फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। पिछले सप्ताह गृह विशेष विभाग के प्रधान सचिव के साथ हुई बैठक के बाद इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि अक्टूबर-नवंबर में होने वाली इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा चुनौती भरी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *