बैठक में कमेटी के पदाधिकारी,सदस्य व दोनो संप्रदाय के लोग

बिहपुर:  प्रखंड के मिलकी गांव में शुरू हो रहे प्रसिद्ध सूफी संत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय के सलाना उर्स-ए-पाक के सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को दाता के मजार प्रांगण में प्रखंडस्तरीय बैठक हुई ।

दामा के उर्स में प्रखंड के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी व इंतेजामिया कमेटी के साथ बैठकहुई। बैठक में कमेटी द्वारा आमलोगों व दोनो संप्रदाय के बुद्धिजीवियों से उर्स के बेहतर संचालन के सुझाव मांगें। बैठक में मुख्य रूप से जायरीनों के ठहरने के यात्रीशेड व महिला व पुरूष जायरीनों के लिए शौचालय की व्यवस्था,रोशनी,सुरक्षा व वाहन पार्किंग की मुक्कमल व्यवस्था पर बल दिया गया। साथ ही मेले में विधि व्यवस्था की निगरानी में कमेटी अपने राजाकार, स्वयंसेवको भी प्रतिनियुक्त करेगी। बैठक की अध्यक्षता उर्स इंतेजामिया कमेटी के सदा मु.अजमत अली व संचालन सचिव अबुल हसन व नायब सचिव मु.शहाबुद्दीन ने किया। वहीं सलाना उर्स ए पाक में  क्षेत्रीय सांसद सह युवा राजद के राश्ट्रीय अध्यक्ष बूलो मंडल 15 को दाता के मजार पर चादरपोशी  करेगें। यह जानकारी वरीय राजद नेता नंदु यादव व प्रखंड युवा राजद के अध्यक्ष महमूद गजनवी ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *