नारायणपुर :- प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर एकनियां के वार्ड नौ में लगभग दौ सौ घर व ग्यारह में लगभग पचास घर आज भी लालटेन युग में जीने को बिवश है अभाविप कायॆकर्ता द्वारा लगातार वरीय पदाधिकारियों को आवेदन के साथ ऑदोलन पर मंगलवार को नारायणपुर कनीय अभियंता अर्चना कुमारी ने क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया,
Total Downloads: 86
पूर्व में अभाविप नेता द्वारा बिजली से सम्बन्धित अधिकारी को आवेदन दिया गया है.समाजसेवी नवनीत झा व अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय झा ने कहा की विभाग द्वारा विषय को गम्भीरता से लेने के कारण फिलहाल अनशन को टाल दिया गया. अगर कार्य में नर्मी बरती गयी तो पुनः आन्दोलन किया जाएगा मौके पर समाजसेवी संजय कुमार यादव ,वार्ड नौ के पंच संजय जी,शिबू सिंघ,प्रीतम,प्रभु शर्मा,देवेंद्र यादव,सौरव कुमार झुन्ना,तनय आदि मौजूद थे
