नवगछिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा व्यवसायी मंच द्वारा रमजान के पाक महीनें में रोजेदार भाइयों के लिये इफ्तार पार्टी का आयोजन बिहारी अतिथि सदन में किया गया. जिसमे नगर के विभिन मुहल्ले से अल्पसंख्यक समाजके रोजेदारों ने हिस्सा लिया. एक नई मिसाल इन युवाओं के द्वारा समाजिक सोहार्द का बेहतरीन उदाहरण. कार्यक्रम बिहारी अतिथि भवन के द्वितीय तलपर इफ्तार पार्टी का आयोजन व्यवसायी युवा मंच के सदश्यों के द्वारा किया गया. लगातार चार सालों से संस्था के सदश्यों के द्वारा रमजान के पाक मुबारक मौके पर इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में नगरपंचायत के अल्पसंख्यक समाज के रोजेदारों लोगों की बड़ी तादाद में उपस्तिथि रही. इसमें मुख्य भूमिका तारकेश्वर गुप्ता काशी गुप्ता मदन गुप्ता विकाश कसेरा चन्द्रगुप्त साह श्रीधर कुमार संतोष कुमार विक्रम भुडोलिया खुर्शीद आलम अरुण मवंदिया केशव पाण्डेय विक्की साजन कसेरा अशोक केडिया सुनील जोशी राजीव गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में आर पी एफ थाना प्रभारी जावेद अहमद मुकेश राणा मो नईम बिपिन यादव राजेन्द्र यादव नरेश साह आदि उपस्थित थे.
Total Downloads: 119
