नवगछिया: आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में बीती रात की गयी छापेमारी में एक बड़े बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। जिसके तहत अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद भी और छानबीन जारी है।
Total Downloads: 378
उपरोक्त मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि दो दिनों पहले वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये मो अतिउर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसी की निशानदेही पर मधेपुरा जिला के पैना ग्राम निवासी मो मासूम को गिरफ्तार किया गया। मो मासूम की निशानदेही पर नवगछिया स्थित प्रोफेसर कालोनी निवासी विनायक कुमार सिंह तथा कृष्ण मोहन सिंह, मक्खताकिया निवासी मो आरिफ आलम तथा नया टोला निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज दिया गया।
इस छापेमारी दल के सदस्य थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, एएसआई मंजर अहमद खान, नजीबुल्ला खान तथा टाइगर मोबाइल द्वारा अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गयी।
