नवगछिया :- नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास बुधवार को मधेपुरा जिला के पुरानी निवासी 60 वर्षीय विनोद गुप्ता की मौत हार्ट अटैक होने से मौके पर ही हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुरानी से नवगछिया आ रही बस से जीरोमाइल में उतरने के साथ ही वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.
Total Downloads: 87
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार विनोद गुप्ता को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर से नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़कर कमाने के लिए नागालैंड जाने वाले थे. मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई विनोद गुप्ता अपने पीछे चार पुत्री छोड़ गए है. घटना की सूचना मिलने पर पत्नी रंजू देवी व परिवार का रो रोकर बुरा हाल था. मृतक विनोद गुप्ता चार पुत्री में एक पुत्री की शादी कर लिए थे. और वो अपने पीछे तीन पुत्री को छोड़ कर चले गए. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सभी पुत्री का रो रो कर बूरा हाल हो गया था.
