नवगछिया: आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में बीती रात की गयी छापेमारी में एक बड़े बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। जिसके तहत अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद भी और छानबीन जारी है।

उपरोक्त मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि दो दिनों पहले वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये मो अतिउर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसी की निशानदेही पर मधेपुरा जिला के पैना ग्राम निवासी मो मासूम को गिरफ्तार किया गया। मो मासूम की निशानदेही पर नवगछिया स्थित प्रोफेसर कालोनी निवासी विनायक कुमार सिंह तथा कृष्ण मोहन सिंह, मक्खताकिया निवासी मो आरिफ आलम तथा नया टोला निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज दिया गया।
इस छापेमारी दल के सदस्य थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, एएसआई मंजर अहमद खान, नजीबुल्ला खान तथा टाइगर मोबाइल द्वारा अलग अलग  जगहों पर छापेमारी की गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *