नवगछिया  : 2004 में हुए संसदीय लोकसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्याशी रही रेणु देवी सिंह कुशवाहा व उनके पति विजय सिंह कुशवाहा पर दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के मामले में नवगछिया के कोर्ट ने बड़ी कर दिए गए हैं.

अधिवक्ता व भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला नवगछिया के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में चल रहा था. मामले में दोनों को बरी कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 2004 में चुनाव के दौरान एक बूथ पर अपने वाहन के काफिले के साथ घुसने पर तत्कालीन निर्वाची पदाधिकारी ने नवगछिया थाने में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सोमवार को नेत्री रेणु देवी सिंह कुशवाहा व उनके पति विजय कुमार सिंह कुशवाहा संसदीय न्यायालय में उपस्थित हुए थे इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुआ भागलपुर के संगठन प्रभारी सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, फाइटर जेम्स आदि अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *