नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नवगछिया अनुमंडल में रविवार के सुबह अंधी व वज्रपात से गोपालपुर एवं रंगरा प्रखंड के चार लोगो की मौत पर गहरा दुःख और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया और बिहार सरकार से मांग किया है

कि शीघ्र प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजन को मिलने वाली 4 लाख की सहायता राशि मुहैया कराये. मालूम हो कि अन्धी और वज्रपात के कारण सुकटिया बजार पंचायत के पकड़ा टोला गावं के पंकज मंडल की पत्नी जुली देवी और उनका पुत्र हिमांशु और रंगरा के जानी दास टोला के राजकुमार रजक की 65 वर्षीय माँ और 15 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार की मौत हो गई है. श्री यादव ने कहा कि इस घटना को लेकर क्षेत्रिय सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल भी आहत है और सांसद ने भी इस घटना में मृतक के परिजन के प्रति दुःख और संवेदना व्यक्त किया है. कल सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल भी मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर जायेंगे. आंधी और बारिश से आम, लीची,केला और मक्का की फसल को भारी नुकसान को देखते हुए अधिकारियो को सांसद ने निर्देश दिया है की किसानो के फसल क्षति का आकलन का किसनो को क्षतिपूर्ति आपदा प्रबंधन विभाग दे. इसके लिए हम आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो.चंद्रशेखर यादव से भी बात करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *