नवगछिया : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने बिहार सरकार के  आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव से पटना स्थित आवास पर एक औपचारिक मुलाकात के दौरान भागलपुर संसदीय क्षेत्र नवगछिया अनुमंडल के गंगा और कोशी नदी से कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार के पुनर्वास को लेकर विस्तार से चर्चा किया ।

सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव से अवगत करते हुए कहा कि नवगछिया अनुमंडल के धोबिनिया, मिल्की, मदरोनी, सहोड़ा, इस्माइलपुर, कमलाकुंड, सैदपुर, खरीक के पीपरपती, चौहरर, राघोपुर, खैरपुर, नवटोलिया नारायणपुर में गंगा और कोशी के कटाव से लाखो परिवार विस्थापित है और बेघर है । इनमे कुछ कटाव से विस्थापित परिवारों को सरकार ने जमीन मुहैया करा कर बसाया भी है लेकिन अधिकांश विस्थापित परिवार को अभी तक बसाया नही गया है । इन विस्थापित परिवारों का पुनर्वास शीघ्र हो ।
नवगछिया गोपाल गोशाला की जमीन पर तक़रीबन 29 वर्षो से मिल्की के सात सौ विस्थापित परिवार कोशी नदी के कटाव के बाद से गोपाल गौशाला के जमीन पर रह रहे है।लेकिन गोपाल गोशाल की जमीन पर बसे विस्थापित कटाव पीड़ित परिवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर बार बार प्रशासन द्वारा खाली कराने का प्रयास करते है इस लिए समय रहते सरकार गौशाल के जमीन पर बसे कटाव पीड़ित परिवारों को उसी जमीन का पर्चा मुहैया करा कर बसाये ।
सांसद ने पिछले दिनों अंधी और तूफान से हुई क्षेत्र के केला,लीची,आम के किसानो की भी चर्चा किया और प्रशासनिक स्तर से सर्वेक्षण कराकर शीघ्र क्षति पूर्ति किया जाय ।
आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव ने सांसद के हर मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हर हाल में विस्थापित परिवारों का पुर्नवास किया जायेगा।
अंधी तूफान,चक्रवात, कृषि सूखा,तथा दावाग्नि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से क्षति पूर्ति के लिए भी सरकार तैयार है और विभागीय पदाधिकारी को भी सकत निर्देश है कि क्षतिपूर्ति और पुर्नवास जैसे गंभीर मामले में कोताही नही बरते । मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव भी मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *