नगर गांव में बनेगा बिजली पावर सबस्टेशन

पूर्वी केविन पर ओवरब्रिज निर्माण को पूरा कराने व माल गोदाम के पास ऊपरी पैदल पुल बनाने की मांग संसदीय बोर्ड की बैठक में किया गया है

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने एक प्रेसवार्ता कर राजद सुप्रीमो के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी के बारे में बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार और भाजपा गरीबों की आवाज को दबाने की साजिश कर रही है. जब से देश स्तर पर महा गठबंधन बनाने की पहल शुरू की गई है.

तब से भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है. महागठबंधन में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन महागठबंधन अटूट है और अटूट रहेगा. सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी जानते हैं कि पूरे देश में उनकी पोल लालू प्रसाद यादव ही खोल सकते हैं इसलिए लालू को दबाने के लिए सीबीआई और आयकर विभाग को हथकंडा बना स्वहित में उपयोग किया जा रहा है. सांसद ने कहा कि भाजपा के इस करतूत का जवाब युवा राजद मजबूती के साथ देने का काम करेगा. प्रेस वार्ता में सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया स्टेशन की प्रमुख समस्याओं के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि नवगछिया स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है इसलिए यहां सभी प्रकार की यात्री सुविधाओं का होना जरुरी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के संसदीय बोर्ड की बैठक में उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर VIP यात्री प्रतीक्षालय का मामला उठाया था. वर्तमान में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर VIP प्रतीक्षालय बनने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. सांसद ने कहा कि नवगछिया बाजार से मालगोदाम होते हुए पटरी पार कर कई लोग नयाटोला व बस स्टैंड तक जाते हैं.

यह काफी खतरनाक है 3:00 से 4 दिन में एक की मौत हो जा रही है. इस तरह के हादसों को रोकने के लिए उन्होंने पिछले संसदीय बोर्ड की बैठक में ऊपरी पैदल पुल निर्माण कराने की मांग को प्रमुखता से रखा है. सांसद ने कहा कि पूर्वी केबिन पर ओवरब्रिज का निर्माण आधा अधूरा है. जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर आकर ओवर ब्रिज को लोकार्पित कराने की मांग भी उन्होंने संसदीय बोर्ड की बैठक में रखा है. सांसद ने कहा कि बाबा विशु राउत पुल को लेकर विपक्षी पार्टी तरह तरह की बात कर रही है लेकिन रेलवे बोर्ड की उदासीनता के कारण अभी तक ओवरब्रिज का निर्माण अधर में है. इस मामले को भी उन्होंने बोर्ड की बैठक में रखा है. पिछले दिनों आई आंधी पानी में घर गिरने से पकरा भाषा में हुई हुए दो लोगों की मौत के मामले में उन्होंने मौके से ही आपदा प्रबंधन मंत्री से बात कर मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर ही सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उन लोगों को मुआवजा जरुर मिलेगा. इस अवसर पर सांसद के साथ शैलेश यादव युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती आदि अंय लोगों की भी उपस्थिति थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *