भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और वित्तीय मंत्री अरुण जेटली के इशारे पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव के परिजनों के कई ठिकानो पर इनकम टैक्स IT द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत छापेमारी करवाया जा रहा है जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है ।
Total Downloads: 90
केंद्र सरकार के खिलाफ राजद द्वारा आयोजित 27 अगस्त को भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली की घोषणा के बाद से केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह घबराई हुई है । क्योकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सभी भाजपा विरोधी पार्टी को एक जुट करने का पहल शुरू कर दिया है और बिहार के तर्ज पर पुरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को उखार फेकने के लिए देश स्तर पर महागठबंधन बनाने के लिए अभियान में मुख्य रूप से लालू प्रसाद जी जुटे हुए है।
श्री यादव ने कहा कि लालू जी लगातार समाजिक न्याय के लड़ाई के चलते मासनिक प्रताड़ना झेलते आये है लेकिन वो कमजोर कभी नही हुए जब जब उन्हें प्रताड़ित किया गया है तब तब राजनीतिक रूप से वो और मजबूत हुए है ।
सुशील मोदी के आरोप के अधर पर जब केन्द्रीय एजेंसी IT छापामारी करती है तो राजद द्वारा सुशील मोदी पर भी कई पुक्त्ता सही आरोप लगाया गया है मोदी के घर व परिजन के यहाँ छापामारी करवाए केंद्र सरकार ।
