नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भीमदास टोला निवासी राजकुमार चौधरी की बीस वर्षीय पुत्री रूपा चौधरी द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर पुलिस रूपा के घर पहुंची तो उस समय तक उसका शव घर के छत से लटक ही रहा था.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजदिया. दोपहर बाद तक युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुर्पुद कर दिया है. जानकारी मिली है कि रुपा अपने पिता से रविवार को रात को दस हजार रुपया मांग रही थी जिसे राजकुमार देने से मना कर गया. इसके बाद बाप बेटी के बीच हुए विवाद के बाद रुपा ने देर रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. हालांकि स्थानीय लोगों को रूपा के मौत का यह कारण पच नहीं रहा है. रंगरा पुलिस ने मामले को यूडी केस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है. रंगरा सहायक थाना के थानेदार अनि सुचित कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छान बीन कर रही है जो सच्चाई है उसे सामने लाया जायेगा.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

