नवगछिया: बिहपुर प्रखंड की बभनगामा हटिया के पास गुरुवार को दिन के करीब 11:30 बजे निजी स्क्ूल जेएन पाठशाला के ऑटो पर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे ऑटो पर बैठे एक छात्र की मौत हो गयी. पेड़ के नीचे दबने से दर्जन भर बच्चे जख्मी हो गये. ऑटो उसी पेड़ की छांव में लगा था. सूचना मिलते ही बिहपुर थाना के इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. बचाब कार्य में स्थानीय लोग भी युद्ध स्तर पर जुट गये थे.
Total Downloads: 92

जेसीबी की सहायता से ऑटो पर गिरे पेड़ की शाखाओं को हटा कर दबे बच्चों को निकाला गया. दो बच्चे गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें बिहपुर पीएचसी लाया गया. सोनवर्षा चौधरी टोला के अवधकिशोर राय के पुत्र कृष्णा कुमार (12 वर्ष) की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी. दूसरे घायल छात्र सोनवर्षा निवासी साहेब चौधरी के पुत्र अंश (06 वर्ष) का पैर टूट गया था. पीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इनके अलावा दर्जन भर बच्चे भी जख्मी थे. सभी जख्मियां का इलाज किया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया.

मृत बच्चे के चाचा ने थाना मे दिया आवेदन
मृत छात्र कृष्णा के चाचा शिवनंदन राय ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने हादसे के लिये सरपंच श्रवण कुमार गुप्ता व जेएन पाठशाला प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
