मुम्बई : बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद राजामौली इसका तीसरा पार्ट बनाने का विचार कर रहे हैं। बाहुबली 2 के अंत में डॉयलॉग है जिसमें कहा गया है,” अच्छा दादा क्या महेंद्र बाहुबली का बेटा भी राजा बनेगा, क्या मालूम शिव के मन में क्या चल रहा है।

”इस डॉयलॉग के बाद से ही बाहुबली 3 बनने के खबर मीडिया और दर्शको में चलने लगी है। राजामौली कई बार इस सवाल से बचते रहे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने तीसरे पार्ट को लेकर काम शुरु कर दिया है। उनका एक पुराना ट्वीट में भी उन्होंने बाहुबली 3 बनाने की बात का जिक्र किया गया था। हालांकि अभी इस फिल्म की क्या रूपरेखा होगी इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है। इस समय राजामौली अपने कुछ खास दोस्तों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लेकिन मीडिया के अनुसार बाहुबली 2 को मिली जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने प्रॉड्यूसर शोबू के साथ एक मीटिंग की है जिसमें उन्होंने बाहुबली 3 की संभावना पर बात की है। राजामौली के पिता के विजेंद्र प्रसाद को फिल्म की कहानी को और बढ़ाने की बात कही है। लेकिन हां बाहुबली 3 पर काम शुरु चुका है। इससे पहले साल 2015 में अपने कई ट्वीट्स के जरीए राजामौली ने साफ किया था कि बाहुबली 3 बनाने उनके प्लान में हैं। बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अब 1500 करोड़ रुपए कमाने के करीब है। फिल्म के प्रशंसक फिल्म का तीसरा पार्ट बनने की इच्छा पहले ही जाहिर कर चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *