जिला पार्षद ने ली मृतका

जिला परिषद ने ली मृतका अंजू के परिवार की सुध

नवगछिया  : नवगछिया की जिला परिषद व भाजपा नेत्री नंदनी देवी सरकार ने शुक्रवार को नौका हादसे में मारी गई कदवा के वकील सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के परिजनों की सुध उनके घर जा कर ली.

जिला पार्षद ने ली मृतकाजिला पार्षद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. जिला पार्षद ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में व पूरे परिवार के साथ हैं. ग्रामीणों ने मौके पर ही शिकायत किया कि अभी तक प्रशासनिक स्तर से मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को नहीं दी गई है. जबकि घटना के बाद ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और सबों का रो रो कर बुरा हाल है. जिला परिषद नंदनी सरकार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सरकार द्वारा तय किया गया मुआवजा हर हालत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा इसके लिए वह जिले वह अनुमंडल के वरीय पदाधिकारी से बात भी करेंगी. नंदनी सरकार ने पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है. मालूम हो कि सोमवार को देर शाम कोसी पार से मेहनत मजदूरी कर नाव से घर लौटने के क्रम में तेज आंधी व बरसात के कारण नाव पानी में डूब गई थी. अंजू भी इसी नाव पर सवार थी और डूबने से उसकी मौत हो गई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *