सोलह साल की लड़की अपने चाचा के प्यार में एेसी दीवानी हुई कि घर से भाग गई और चाचा के साथ जाकर शादी रचा ली। इधर परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी, पुलिस ने तहकीकात करते हुए लड़की को बरामद किया तो वह बोली मैं चाचा के साथ ही रहूंगी। मैं उनकी पत्नी हूं, साथ जियूंगी और साथ मरूंगी, मुझे कोई जुदा नहीं कर सकता।

घटना बरौनी जिले की है जहां पिछले 7 अप्रैल को फुलवरिया स्थित अपने घर से गायब नाबालिग लड़की को उसके रिश्तेदारों ने शुक्रवार की सुबह बेगूसराय बस स्टैंड से बरामद कर फुलवरिया थाना पुलिस को सौंपा। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह मोहल्ले के ही रिश्ते में चाचा प्रह्लाद कुमार के साथ शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ जिएगी-मरेगी।

बरामदगी के बाद थाना पहुंचे लड़की के मां-बाप व अन्य सगे-संबंधियों के लाख समझाने के बावजूद लड़की  ने अपने मां-बाप के घर जाने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने पिता द्वारा थाने में दर्ज कराए गए मामले को भी वापस लेने का दबाव बनाती रही। लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी सिर्फ 15 साल 6 महीने की नाबालिग है।

उसने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा के बाद घर के बगल के रिश्ते में चाचा लगने वाले प्रह्लाद कुमार ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया व लेकर घर से फरार हो गया। बाद में उससे शादी भी रचा ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *