नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर दो पर रविवार को हुए एटीएम तोड़फोड़ व पत्थरबाजी के मामले में नामजद आरोपी जदयू के जिला महामंत्री व वार्ड नंबर 3 के एक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट नवगछिया के सिमरा निवासी शाहिद रजा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी मिली है कि सोमवार को जीबी कॉलेज में संपन्न हुए पुनर्मतदान में शाहिद रजा पोलिंग एजेंट का काम कर रहे थे. देर शाम चुनाव संपन्न होने के बाद बुथ से निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि शाहिद रजा की मां वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ रही थी. सोमवार को शाहिद रजा उन्हीं के पोलिंग एजेंट का काम बुथ नंबर दो पर कर रहे थे. मालूम हो कि रविवार को बूथ नंबर दो पर हुए उपद्रव मामले में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में शाहिद रजा नामजद आरोपी हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *