नवगछिया :  आज नवगछिया अनुमंडल में पिछले दिनों दिनांक: 14 मई 2017 दिन रविवार के सुबह अंधी व वज्रपात से गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के 4 लोगो की मौत हो गई थी. युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल मौत की खबर सुनकर  दुसरे दिन मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुचें और मिलकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व गहरा दुःख व्यक्त किया था.

साथ ही रंगरा प्रखंड के दो मृतक परिजनों को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन द्वारा मिलने वाले मुआवजा राशि के रूप में  4 – 4 लाख के चेक के रूप में मृतक के परिजन को सांसद ने अपने हाथो मुहैया कराया था. वही गोपालपुर प्रखंड के सुंगठिया बजार पंचायत के पकड़ा टोला गाँव के पंकज मंडल की पत्नी जूली देवी एवं 1 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत हो गई थी. सांसद श्री बुलो मंडल जी के अथक प्रयास से आज पंकज मंडल को उनकी पत्नी और 1 वर्षीय पुत्र का  मुआवजा राशि के रूप में  4 – 4 लाख का 2 चेक अपने हाथो से दिया मौके पर अंचलाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर दास, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, छांगुरी मंडल, धर्मेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय यादव आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *