कटिहार : बारसोई प्रखंड के कचना ओपी क्षेत्र के बिघोर हाट में हप्ता वसूली को पहुंचे दो रंगदारों को दुकानदारों ने खदेड़ कर दबोच लिया। साथ ही दोनों को पेड़ में बांध उसकी जमकर पिटाई भी की। आक्रोशित भीड़ ने दोनों की बाइक भी आग के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस के चलते दोनों की जान बच सकी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। गिरफ्तार रंगदारों में कचना ओपी क्षेत्र के गांव बिघोर निवासी स्वर्गीय यूनुस के पुत्र राजा 26 तथा दूसरा गांजन निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र खलील 30 शामिल है। दोनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

इधर सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार में काफी देर तक बंद रहा। बाद में अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित के साथ-साथ बारसोई, आबादपुर, कचना एवं सुधानी थाना एवं ओपी के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर भीड़ को शांत किया। साथ ही बंधक बनाए गए रंगदारों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

दुकानदारों ने बताया कि दोनों रंगदार एवं उसके सहयोगियों द्वारा पिछले कई दिनों से रंगदारी वसूली की जा रही थी। भय बस दुकानदार अपना मुंह नहीं खोल रहे थे। दुकानदारों ने बारसोई थानाध्यक्ष मोहन कुमार ङ्क्षसह के समक्ष बताया कि दोनों अपराधी कई दिनों से रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। दोनों दुकानदारों को भयभीत कर रंगदारी की मांग भी करते थे।

मंगलवार को भी दोनों हथियार के साथ पहुंच थे। वहां पहुंचकर दुकानदारों से रंगदारी की मांग करने लगे। भय बस कुछ दुकानदारों ने रुपये दे दिए। कुछ ने दुकानें बंद कर ली। अपराधियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को दबोचने की तैयारी शुरू कर दी।

गांजन पुल के समीप गोलबंद लोगों ने दोनों को दबोच लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। दुकानदारों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुल के संवेदक से भी मांगी थी दस लाख की रंगदारी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *