इसमें कहते हैं कि बहुत साइंस और टेक्नोलजी लगी है. एक आदमी एक ही बार वोट कर सकता है. लेकिन न इसमें उम्र की सीमा है न जन्म का है बंधन. जो चाहे धकापेल वोट कर सकता है. कहां का, कब का, किसका चुनाव है ये भी नहीं पता. इससे वोट कहां जाता है, कुछ पता नहीं. इस लिंक के नीचे ऐड आता है. सारा खेला वही है. उसी से पैसा मिलता है जो हमको लंपूकिया बनाने से कमाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक जो वोटिंग हुई है उसके हिसाब से फलाना  आगे चल रही है. मामूली अंतर से ही सही, लेकिन विपक्ष  के मोबाइल पर लिंक भेज दो तो उनको पता चले कितने पानी में हैं.

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव के तुरंत बाद नवगछिया डॉट कॉम द्वारा किया गया एग्जिट पोल शत-प्रतिशत सटीक बैठा.

एक तरह से कहां जाए तो मतगणना के पूर्व नवगछिया डॉट कॉम की टीम ने चुनाव के बाद जमीनी स्तर पर मेहनत कर पूरा परिणाम ही सामने रख दिया था. नवगछिया डॉट कॉम ने चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी चुनावी पंडितों, आम लोगों वह मतदाताओं से बातचीत के आधार पर किया था. लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह यह आसान नहीं था क्योंकि यह नगर पंचायत का चुनाव था. इसमें जीत-हार 100 200 वोट से ही तय हो जाता है. जिस तरह कोई प्रत्याशी चुनाव में जीत हार को लेकर संशय में रहता है. उसी प्रकार नवगछिया डॉट कॉम एग्जिट पोल टीम के सभी सदस्य रिजल्ट को लेकर संशय में थे. लेकिन इस संशय पर टीम के सदस्यों की मेहनत, निष्पक्षता और चुनावी समझ भारी रहा और एग्जिट पोल चुनाव परिणाम में बदल गया. एग्जिट पोल टीम का नेतृत्व प्रभात खबर के पत्रकार ऋषभ मिश्रा कृष्णा कर रहे थे तो उनकी टीम में नवगछिया डॉट कॉम के एडमिन मोहन पोद्दार, समाजसेवी हितेशचंद्र, ताइक्वांडो खिलाड़ी फाइटर जेम्स आदि अन्य लोग भी थे. नवगछिया डॉट कॉम एग्जिट पोल की पूरी टीम को चुनाव परिणाम के बाद से ही लोग बधाइयां दे रहे हैं.

स्थानीय खबरों के साथ-साथ देश-विदेश की ताजातरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.naugachia.com

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *