राजधानी पटना में नकली और एक्सपायर दवाओं का मिलना बदस्तूर जारी है. शनिवार को एक बार फिर से ड्रग्स विभाग की टीम ने बिहार की सबसे बड़े दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड में छापेमारी की.
Total Downloads: 377
ऑपरेशन ड्रग माफिया के तहत गोविन्द मित्रा रोड में हुई इस छापेमारी में विभाग की टीम ने दस लाख रुपये की नकली और एक्सपायरी दवाएं बरामद की गयी है. जीएम रोड के श्री हनुमान एजेन्सी में यह छापेमारी हुई है जिसमें आठ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.
इस एजेन्सी में चौथी बार छापेमारी की कार्रवाई हुई है. ड्रग इंस्पेक्टर सचिदानंद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में ड्रग माफिया नीरज को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इस छापेमारी से दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

