पटना : इस बार का इंटर रिजल्ट काफी ज्यादा खराब आया है. इसके बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़कों पर खुअलकर सामने दिखा रहा है. राज्य के बांका जिला में एक ऐसा भी गाँव हैं जहां सारे के सारे छात्र फेल हो गए हैं. जिले के राजापुर गाँव से 55 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जहाँ रिजल्ट में सारे फेल हो गए. बच्चे तो गाने में मंत्री जी को जोड़ दिया “आग लगे मंत्री के योवन को नंबर दे दिया मेरी सौतन को “

इस रिजल्ट के बाद अमरपुर बांका मुख्य पथ को गुस्साए छात्रों ने बस स्टैंड के पास जाम कर खूब हंगामा किया. सभी छात्र अमरपुर के एचकेबी कॉलेज के थे जिनका रिजल्ट काफी खराब आया है करीब एक घंटे तक जाम कर रखा. सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन को जाम हटाने में जुट गई जिसमे उसे काफी मशक्कत करना पड़ा. पुलिस ने उत्तेजित छात्रों को कॉपी जांच करवाने का भरोसा दिलाकर इस जाम को हटवाया. रामचंद्रपुर इटहरी से 34 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमे मात्र तीन छात्र ही उतीर्ण हो पाए बाकि फेल हो गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *