बिहार बोर्ड द्वारा कल जारी किया गया इंटर रिजल्ट के बाद छात्रों का गुस्सा फूट रहा है. जहां ज्य के बांका जिला में एक ऐसा भी गाँव हैं जहां सारे के सारे छात्र फेल हो गए हैं. जिले के राजापुर गाँव से 55 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जहाँ रिजल्ट में सारे फेल हो गए.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
रामचंद्रपुर इटहरी से 34 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमे मात्र तीन छात्र ही उतीर्ण हो पाए बाकि फेल हो गए. मरपुर बांका मुख्य पथ को गुस्साए छात्रों ने बस स्टैंड के पास जाम कर खूब हंगामा किया. पटना जिला अंतर्गत बाढ़ में छात्रों ने सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला फूका और जमार नारेबाजी की.इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक इंटर में खराब रिजल्ट के कारण छात्रों का हुजूम राजधानी पटना पहुँच गया है. इंटर काउन्सिल कार्यालय पर अहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं. इंटर काउंसिल के बाहर छात्रों का हंगामा कर रहे हैं इंटर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा कर कर रहे हैं विरोध.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
