प्रखंड मुख्यालय में दिया गया प्रशिक्षण

नवगछिया: बाल संरक्षण समिति की संरचना एवं गठन को लेकर बुधवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बाल संरक्षण समिती के सहायक निर्देशक सीमा कुमारी बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल कुमार द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में प्रखंड स्तर पर योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अनुश्रवण को लेकर प्रखंड स्तर पर गठित पंचायत समिती की मुख्य भूमिका होती है.

इसी में बाल संरक्षण समिति गठन कर सरकार की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंच रहा है कि नहीं उसकी जांच की जाएगी उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख होते हैं. वही शाह अध्यक्ष ग्रामीण विकास पदाधिकारी व उपाध्यक्ष उपप्रमुख होते हैं बाल संरक्षण समिति के सदस्य के रूप में जिला परिषद सदस्य पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सभी अध्यक्ष सभी पंचायत समिति सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि, पुलिस प्रतिनिधि, प्रखंड चिकित्सा, पदाधिकारी प्रखंड, पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल प्रतिनिधि चाइल्डलाइन प्रतिनिधि प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्ति द्वारा 2 वर्ष के लिए चक्रिय आधार पर मनोनीत यह सभी इस समिती में शामिल रहते हैं.

क्या है बाल संरक्षण

समिति के कार्य बाल संरक्षण समिति द्वारा प्रखंड स्तर पर सजग प्रहरी के तौर पर काम कर बाल संरक्षण सेवाओं का अनुसरण करती है. वैसे बच्चे एवं विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चे की श्रेणी में आने वाले बच्चों को देख देखभाल एवं संरक्षण प्रदान करती है बच्चों के खिलाफ भेदभाव दुर्व्यवहार हिंसा दमन के मामलों की एक निश्चित समय अवधि में जांच कर जांच निष्कर्ष रिपोर्ट पर यह पदाधिकारी को भेजा जाता है. आवश्यकता आकलन रिपोर्ट तैयार करने में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की मदद मिलती है. ऐसे मामलों में दखल देना जहां समिति को लगे कि पंचायत या वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समिति द्वारा उठाए गए किसी मामले में सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सेवा प्रदाता पुलिस शिक्षा विभाग पीएचसी एवं अन्य एजेंसी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही हो. प्रखंड में परवरिश योजना के कार्यक्रम की अनुश्रवण करना तथा अगर कोई बाधा हो तो उसे दूर करना इन सभी बातों की जानकारी सहायक निदेशक द्वारा दी गई. इस मौके पर जिला प्रवेशन पदाधिकारी मुकेश कुमार, नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजीव कुमार रंजन, रंगड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश ठाकुर, खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोश कुमार, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक BP राय, जिला परिषद सदस्य नवगछिया नंदनी सरकार, प्रखंड प्रमुख नवगछिया सुमित्रा देवी, प्रखंड उप प्रमुख नवगछिया विजय राय सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *