नवगछिया: अंजनी कश्यप, भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्राफी मैच में आज यहां 33 ओवर में 173 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्‍छी शुरुआत दी. दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अर्द्धशतक जमाया है. 25वें ओवर में 136 रन पर भारत को उस समय पहला झटका लगा जब शिखर धवन (68) शाबाद खान की गेंद पर आउट हुए. भारत की शुरुआत धीमी रही लेकिन बाद में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी साझेदारी निभायी. इस बीच 10वें ओवर में बारिश ने मैच को करीब आधे घंटे के लिए बाधित भी किया. मौसम विभाग की मानें तो मैच पर अभी भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. बारिश की वजह से 34वें ओवर में एक बार फिर मैच रोक दिया गया है.

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. मैदान पर रोहित शर्मा व शेखर धवन जमे हुए है. भारत ने दो ऑवर में पांच रन बना लिये हैं. भारतीय टीम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में आज चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के साथ-साथ बड़े मुकाबले में जीत का अपना रिकॉर्ड कायम रखने की कोशिश करेगा. भारतीय टीम में युवराज सिंह को आज शामिल किया गया है. वहीं रविंद्र जडेजा को भी आज पाकिस्‍तान के खिलाफ उतारा गया है, जबकि अश्विन टीम में नहीं हैं.

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद आमिर और करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के बीच की जंग देखने लायक होगी. यह मुकाबला अगर पाकिस्तानी गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच का कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.

भारत के पास कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी जैसे बल्लेबाज हैं. वहीं पाकिस्तानी खेमे में आमिर और जुनैद खान जैसे गेंदबाज है जो यहां की अनुकूल पिचों पर कहर बरपा सकते हैं. वैसे भी पाकिस्तानी टीम अपना दिन होने पर किसी को भी हरा सकती है और खराब दिन पर किसी से भी हार सकती है.

भारत-पाक मैच को लेकर रांची में रोमांच चरम पर, लोगों की चाह टीवी फूटे, लेकिन कराची में

भारत के लिये चिंता का सबब गेंदबाजी संयोजन होगी हालांकि हरफनमौला हार्दिक पांड्या टीम को संतुलित करते हैं. जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है जबकि उमेश यादव शानदार फार्म में हैं. मोहम्मद शमी के पास विविधता है और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को वह परेशान कर सकते हैं.

पाकिस्तान के शीर्षक्रम में दाहिने हाथ के गेंदबाज हैं लिहाजा टीम में रविंद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह शामिल किया गया है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा अन्य क्रिकेट मुकाबलों से अलग होता है चूंकि इसका सामाजिक-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य भी रहता है. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच सीमा पर चल रहे तनाव और प्रतिद्वंद्विता के इतिहास ने इसे अलग रंग दे दिया है.

अब इस क्रिकेटर को लगता है पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा है भारी

क्रिकेटरों के लिये यह एक आम मैच होगा लेकिन क्रिकेटप्रेमियों के लिये यह इससे अधिक है और सरहद के आर पार के प्रशंसकों को एक दूसरे से हारना गंवारा नहीं है. बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि पाकिस्तान को कैसे हराया जा सकता है लेकिन कप्तान कोहली के लिये यह उनकी परिपक्वता की परीक्षा होगी. इसके अलावा कोच अनिल कुंबले से मतभेद की खबरें भी गलत समय पर आई है जबकि भारत इतना महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेल रहा है.

वैसे अतीत में भारतीय टीमों ने मैदान से बाहर के विवादों को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम भी विवादों से अछूती नहीं रही है. उमर अकमल को टूर्नामेंट से ठीक पहले खराब फिटनेस के कारण स्वदेश भेज दिया गया. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकार्ड 2-1 का है लेकिन कागजों पर टीम इंडिया हर विभाग में उस पर भारी लग रही है. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे जबकि शिखर धवन 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी का प्रदर्शन दोहराना चाहें जब उन्हें मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक हुए कोहली-कुंबले !

पाकिस्तानी टीम में अहमद शहजाद और अजहर अली प्रतिभाशाली हैं लेकिन भारतीय जोड़ी के समकक्ष नहीं. तीसरे नंबर पर कोहली दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम का औसत 45 के करीब है. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी की मोहम्मद हफीज और सरफराज खान से कोई तुलना ही नहीं है.

बीमार होने के कारण अभ्यास मैच नहीं खेल सके युवराज सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है. केदार जाधव के लिये भी उपमहाद्वीप के बाहर यह कड़ी चुनौती होगी. गेंदबाजी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी हो सकता है जिसके पास आमिर, वहाब रियाज और जुनैद की तिकडी है लेकिन भुवनेश्वर, बुमरा, और उमेश भी कम नहीं है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *