पटना  : आप भी फ्रिज, टीवी, एसी या वाशिंग मशीन खरीदने के लिए दिवाली पर मिलने वाले छुट का इन्तेजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुसखबरी हैं. अब आपको ये इलेक्ट्रॉनिक गुड्स को खरीदने के लिए दिवाली का इनतेजार करने की जरुरत नही हैं.कयोंकि इलेक्ट्रॉनिक गुड्स रिटेलर इन प्रोडक्ट्स को 20 से 40 परसेंट कम कीमत पर बेच रहे हैं. बता दें की सरकार ने 1 जुलाई 2017 से GST लागु करने का एलान किया हैं. सभी रिटेलर जीएसटी लागु होने से पहले अपने स्टॉक्स क्लियर करना कहते हैं, वे यह कदम पुराने स्टॉक पर अधिक टैक्स की वजह से लॉस से बचने के लिए उठा रहे हैं.रिटेलरो ने बताया कि मई से पहले खरीदे गए और नहीं बिकने वाले सामान पर उन्हें 6 पर्सेंट और साल भर पुराने सामान पर 14 पर्सेंट का लॉस होगा, जिनके लिए इनपुट क्रेडिट नहीं लिया गया है.

 उनका कहना हैं कि एक्साइज क्रेडिट को 40 पर्सेंट से बढ़ाकर 60 पर्सेंट करने के बावजूद भी उन्हें यह नुकसान होगा. आमतौर पर रिटेलर्स MRP पर 10 से 15 परसेंट की छुट देते हैं, जो अब तीन गुना बढ़ जायेगा. खबर हैं की सैमसंग, पैनासोनिक, हिताची और विडियोकॉन जैसे ब्रांड्स भी सेल्स बढ़ाने के लिए गिफ्ट से लेकर एक्सटेंडेड वॉरंटी जैसे ऑफर दे रहे हैं. वहीं, डिस्ट्रिब्यूटर्स ने अभी वाला स्टॉक क्लियर होने तक नया माल उठाना बंद कर दिया है. यह जानकारी इंडस्ट्री के दो सीनियर एग्जिक्युटिव्स ने दी है. जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को पिछली मीटिंग में 18 पर्सेंट जीएसटी स्लैब वाले प्रॉडक्ट्स पर डीम्ड क्रेडिट को बढ़ाकर 60 पर्सेंट करने का फैसला किया था. जीएसटी के बाद टैक्स रेट बढ़ने से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के दाम में 3-5 पर्सेंट की बढ़ोतरी होगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *