दिल्ली : मोदी सरकार ने ऑनलाइन पढाई के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल द्वारा छात्र बिना शुल्क के पढाई कर सकेंगे.और घर बैठ कर मैनेजमेंट कोर्सेज समेत सभी विषयो की पढाई कर सकते है. इस पोर्टल का नाम ‘swayam.gov.in’रखा गया हैं.

यहा आप मैनेजमेंट स्‍टडीज, अंडर-ग्रेजुएट विषय, इंजीनियरिंग, पोस्‍ट ग्रेजुएट विषय पढ़े जा सकते है. साथ ही इस पर स्‍कूल एजुकेशन के सभी विषयो की पढाई उपलब्‍ध होंगे. इस पोर्टल के द्वारा देश के नामी-गिरामी प्रोफेसरो द्वारा शिक्षा मिलेगी. इस पोर्टल पर NPTEL की तरफ से भी इंजीनियरिंग कोर्सेज करवाए जा रहे हैं. पीजी कोर्सेज को UGC, UG कोर्सेज को CEC, स्‍कूल से जुड़े कोर्सेज को NCERT और NIOS, मैनेजमेंट स्‍टडीज कोर्सेज को IIMB करवा रहा है. इग्‍नू की तरफ से भी यहां कोर्सेज कराए जाएंगे.

इस पोर्टल पर जितने भी मैनेजमेंट कोर्सेज हैं, वो इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु करवा रहा है.इन कोर्स को करने के पश्चात् जो सर्टिफिकेट मिलेगा, वो सभी यूनिवर्सिटी और सरकारी कार्यालयों में मान्‍य होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *