इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल छात्रों को एक और मौका दिया जा रहा है। इस बार दो विषयों में फेल छात्र भी कंपार्टमेंटल की परीक्षा दे सकते हैं। इंटर छात्रों के 2 विषयों का कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। यह परीक्षा 3 जुलाई को होगी।
पहले सिर्फ एक विषय में क्रॉस लगने वाले परीक्षार्थियों को ही कंपार्टमेंटल परीक्षा देने की अनुमति थी। लेकिन इस बार दो विषयों में फेल छात्रों को भी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। इसके परिणाा में भी जुलाई के अंत तक इसका परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
इसके अलावा अपने रिजल्ट से अंसतुष्ट परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें उनकी कॉपियों की री-टोटलिंग होगी। जून के अंत तक स्क्रूटनी का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि इस बार साइबर कैफे से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में त्रुटि होने के कारण भी परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई है। इसके समाधान के लिए विद्यालय परीक्षा समिति राज्य में 200 ऑनलाइन सेंटर स्थापित करेगा। परीक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार यहां से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

