पटना :  इंटर के परीक्षा परिणामों में व्यापक पैमाने पर हुए धांधली के विरोध में एआईएसएफ ने इंटर काउंसिल के मुख्य द्वार से सीएम आवास तक पैदल मार्च निकाला. पुलिस ने छात्र संगठन से जुड़े इस मार्च को वीर चंद पटेल पथ जेडीयू कार्यालय के पास रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं ने मीडिया को बताया कि पुलिस जबरन उन्हें गिरफ्तार कर दंगा नियंत्रक वाहन में बैठा रही है.

उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन मुख्यमंत्री तक छात्रों की मांग को पहुंचाने को लेकर किया था. जिसे पटना पुलिस बीच में रोककर हमें गिरफ्तार कर ली. पुलिस का यह मनमाना रवैया को आईएसएसएफ कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से हम डरने वाले नहीं हैं, छात्रों के हित में आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *