कहावत है-जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय, ये कहावत आ चरितार्थ होती दिखी। पटना जंक्शन पर आज सुबह अफरा-तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग रेल की पटरी पर गिर गया और तभी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस धड़धड़ाती पहुंची और बुजुर्ग के शरीर के उपर से गुजर गई, लेकिन इस दुर्घटना में बुजुर्ग सही सलामत बच गया।

लोगों के अनुसार नालंदा जिले के रहनेवाले अवधेश प्रसाद आज सुबह ट्रेन की पटरी से क्रॉस कर प्लेटफॉर्म की ओर आ रहे थे कि अचानक उनका पैर फंस गया और वे गिर गए। उन्होंने निकलने की  की कोशिश की लेकिन निकल नहीं पाए। लोगों ने देखा तबतक उसी पटरी पर धड़धड़ाती हुई लोकमान्य- राजेंद्रनगर एक्सप्रेस पहुंच गई और बुजुर्ग के उपर से गुजर गई।

देखने वालों को लगा कि ट्रेन से कटकर अवधेश की मौत हो गई होगी, लोग पहुंचे तो देखा कि उन्हें हल्की चोटें लगी हैं और वो सही-सलामत हैं, लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। अवधेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी चोट का इलाज हो रहा। लोग भगवान की इस लीला को समझ नहीं पा रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *