पटना : रिजल्ट में हुई धांधली के विरोध में राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है और अाज सुबह से ही काफी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। आज सुबह गांधी मैदान से छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला है, जिसमें छात्र संगठनों के सदस्य के साथ ही इंटर के छात्र भी शामिल हैं।
Total Downloads: 87
बिहार के कई जिलों में छात्र संगठनों के साथ ही छात्र लगातार हंगामा कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाकर समान शिक्षा पद्धति लागू की जानी चाहिए। छात्र खराब व्यवस्था और रिजल्ट में हुई धांधली का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं छात्रों से मिलें और उन्हें आश्वासन दें कि जल्द-से-जल्द पूरी व्यवस्था को सुधारा जाएगा, नहीं तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। छात्रों का कहना है कि स्क्रूटनी के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही जल्द-से-जल्द रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को दूर कर छात्रों का सही रिजल्ट प्रकाशित किया जाना चाहिए।

