मुखिया सोनी भारती ने किया धार्मिक आयोजनों का उद्घाटन

Whatsapp group Join

नवगछिया  : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत स्थित जपतैली गांव में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सोमवार को शुरू हो गया. देर शाम जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती ने फीता काटकर विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज सृजनात्मकता की ओर अग्रसर होता है. उन्होंने धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश भी डाला है. इससे पूर्व अलसुबह 1008 कुंवारी कन्याओं और विवाहिताओं द्वारा कलश पर शोभायात्रा निकला गया. जपतैली स्थित यज्ञ स्थल से श्रद्धालुओं ने खाली कलश लेकर महादेवपुर घाट गयी. फिर वहां कलश में गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पर रखा. देर शाम उद्घाटन समारोह के बाद कथा व्यास दिनेशानंद जी महाराज के द्वारा नियमित प्रवचन शुरू कर दिया गया.

इस अवसर पर दिनेश आचार्य ने भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत में भगवान कृष्ण द्वारा बताया गया जीवन सार युग युग तक मानव के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेगा. उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जीवन के सभी उलझनों का सुलझाव निहित है. इसलिए संत महात्माओं ने इस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि भागवत श्रवण से ही मानव जीवन के रास्ते से कांटे हट जाते हैं और जीवन कल्याण के पथ पर अग्रसर हो जाता है. आयोजन में जपतैली गांव के समस्त ग्रामीणों की भूमिका है. उद्घाटन समारोह के समय मुखिया सोनी भारती, मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव, वार्ड सदस्य कैलाश राय, राम जी वार्ड, मुरारी वार्ड आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *