पटना : ब्लैकबेरी 10 और नोकिया एस 40, एस 60 मोबाइल उपभोक्ता 30 जून से व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। व्हाट्सएप ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम और नोकिया इन मोबाइल सेटों पर अपनी सेवा बंद करने जा रही है।

व्हाट्सएप ने पिछले साल नवंबर में ही घोषणा की थी कि ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम और नोकिया के कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सेवा दिसंबर 2016 से जून 2017 तक यह सेवा खत्म हो जायेगी। कंपनी ने एंड्रायड 2.2 फ्रोयो, आईओएस 6 और विंडोज फोन 7 के लिए यह सेवा दिसंबर 2016 में ही खत्म कर दी थी।

व्हाट्सएप की इस घोषणा पर ब्लैकबेरी ने चिंता भी जताई थी। व्हाट्सए ने इसके पीछे तर्क दिया था कि भविष्य में जिन सुविधाओं को एप के साथ जोड़ा जाना है उनके लिए यह ऑपरेटिंग सिस्टम मुफीद नहीं हैं।

व्हाट्सएप ने इन मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों को या तो हैंडसेट बदलने या और उन्नत ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने की सलाह दी थी ताकि वह एप की नई सुविधाओं का आनंद उठा सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *