10 दिनों से बंद पड़ा है पोस मशीन

नए कनेक्शन लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

नवगछिया : नवगछिया बिजली विभाग कार्यालय की दशा भगवान भरोसे चल रही है. स्थिति इतनी दयनीय है कि उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के चक्कर लगाते दम निकल रहा है. नवगछिया बिजली विभाग कार्यालय का आलम यह है कि कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है. उपभोक्ता अपने बिल के सुधार , नए कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. मगर उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है. यहां तक की 80 वर्षीय बुजुर्ग को भी बिजली विभाग का चक्कर इस बुढ़ापे में लगाना पड़ रहा है. इसके बावजूद बिजली विभाग की उदासीनता ईतनी है कि उन्हें भी देखने वाला कोई नहीं है. मंगलवार को बिजली विभाग के दफ्तर पहुचे 80 वर्षिय बुजुर्ग ने सहायक विद्दुत अभियंता संजीव कुमार से मिल कर उसके घर के समीप गिरे पोल को हटवाने की बात की उन्होंने कहा कि कई दिनों से बिजली विभाग का चक्कर बुढ़ापे में लगाना पर रहा है. इसके बावजूद पोल नहीं हटने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं बिजली विभाग में नए कनेक्शन देने के लिए लगाए गए पोस मशीन करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है. जिससे नए कनेक्शन लेने आए उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है. जिससे वह गर्मी में रोज बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. वही बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे मोहम्मद फिरोज ने कहा कि 10 दिनों से वह नए कनेक्शन को लेने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं मगर उन्हें यह कहकर घर जाने को कह दिया जा रहा है कि मशीन खराब है ठीक होने के बाद नए कनेक्शन दिए जाएंगे. वहीं सहायक विद्युत अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 10 दिनों से खराब पोस मशीन को ठीक कराने के लिए आईटी विभाग को जानकारी दे दी गई है. मगर अब तक कुछ नहीं हो पाया है. जिसके कारण नए कनेक्शन देने में कठिनाइयां हो रही है. यही नहीं बिजली विभाग का आलम यह है कि बिजली विभाग के दफ्तर में आए दिन बिल सुधार को लेकर भीड़ लगी रहती है. मगर इसको लेकर भी कोई निदान नहीं किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *