10 दिनों से बंद पड़ा है पोस मशीन
Total Downloads: 225
नए कनेक्शन लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
नवगछिया : नवगछिया बिजली विभाग कार्यालय की दशा भगवान भरोसे चल रही है. स्थिति इतनी दयनीय है कि उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के चक्कर लगाते दम निकल रहा है. नवगछिया बिजली विभाग कार्यालय का आलम यह है कि कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं है. उपभोक्ता अपने बिल के सुधार , नए कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. मगर उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है. यहां तक की 80 वर्षीय बुजुर्ग को भी बिजली विभाग का चक्कर इस बुढ़ापे में लगाना पड़ रहा है. इसके बावजूद बिजली विभाग की उदासीनता ईतनी है कि उन्हें भी देखने वाला कोई नहीं है. मंगलवार को बिजली विभाग के दफ्तर पहुचे 80 वर्षिय बुजुर्ग ने सहायक विद्दुत अभियंता संजीव कुमार से मिल कर उसके घर के समीप गिरे पोल को हटवाने की बात की उन्होंने कहा कि कई दिनों से बिजली विभाग का चक्कर बुढ़ापे में लगाना पर रहा है. इसके बावजूद पोल नहीं हटने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


