नवगछिया के दो केंद्रों पर हुई पार्ट थर्ड की परीक्षा, एक निष्काषित

नवगछिया  : नवगछिया के दो केंद्रों मदन अहल्या महिला महाविद्यालय व गजाधर भगत महाविद्यालय में पार्ट थर्ड की परीक्षा चल रही है. मंगलवार को दूसरी पाली में मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में जीबी कॉलेज के एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. प्रथम पाली में 108 तो दूसरी पाली में कुल 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भावना झा ने कहां कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ली जा रही है.

नवगछिया के दो केंद्रों पर हुई पार्ट थर्ड की परीक्षा, एक निष्काषितउन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अपना मोबाइल साथ में ना लाएं. दोनों पालियों में प्राचार्य डॉक्टर भावना झा और परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉक्टर शानू ने गहनता से जायजा लिया है. इधर नवगछिया के जीबी कॉलेज में भी शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *