खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसमें दोनों पक्षों की ओर से अनिल यादव अरुण यादव समेत अन्य महिलाएं चोटिल हुई है. एक पक्ष की ओर से अरुण यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी को मोबाइल से अमर्यादित लहजे में बात कर घटना की सूचना दी .
नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर खरीक पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर हाजत में डाल दिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि तुलसीपुर के अरुण यादव और अनिल यादव पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर रोड़ेबाजी और मारपीट हुई है .दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने की सूचना मिली है .अरुण यादव ने बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमित कर निर्माण कार्य कर लिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
खरीक सीओ ने अतिक्रमित स्थल को खाली करने का निर्देश दिया है.लेकिन एक पक्ष की ओर से अतिक्रमित जमीन को खाली नहीं किया गया और उस पर निर्माण कार्य जारी रहने से दोनों पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हुई .इस संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से अरुण यादव और अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को जेल भेजा जाएगा.विवादित जमीन पर धारा 144 और 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई दोनों पक्षों पर की जाएगी. इस संदर्भ में तुलसीपुर के अनिल यादव और अरुण यादव ने एक दूसरे पर मारपीट और रोड़ेबाजी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी. विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

