पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के कारोबार के लिए माफिया नये नये तरीके अपना रहे हैं. सोमवार को ऐसे ही एक नए गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया. पटना के कदमकुंआ पुलिस ने दो छात्रों कासिफ मियां और मुफियान मियां को 17 बोलत विदेश शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
ये दोनों छात्र सीवान के रहनेवाले हैं और पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. पुलिस ने बाइक चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बैक के अंदर किताबों के नीचे और गाड़ी की डिक्की में भी किताबो के नीचे शराब की बोतलें छिपा रखी थीं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

