पटना : बिहार के शिक्षको के लिए एक अच्छी खबर हैं. पिछले दो महीने से वेतन के लिए संघर्ष कर रहे करीब 6500 शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. शिक्षको के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया हैं. बताया जा रहा हैं की यह भुगतान शिक्षकों को ईद तक कर दिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक डीपीओ एसएसए नसीम अहमद का कहना था डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने गलत तरीके से शिक्षकों का भुगतान किया है. प्रधान सचिव के निर्देश के बाद भी कई प्रतिनियोजित शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है. उपयोगिता के साथ बैंक का स्क्रॉल भी देना है जो नहीं दिया जा रहा है. इससे पहले स्थापना से स्क्रॉल के साथ वेतन की उपयोगिता आती थी.20 मई को इस मामले पर पत्र स्थापना को भेजा गया था. यही वह विवाद था जिसके कारण 6500 शिक्षकों का वेतन भुगतान रोक दिया गया था.

शिक्षक वेतन के लिए परेशान हैं. पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार ने कहा कि फरवरी के बाद शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है जबकि राशि पड़ी हुई है. शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से खाने के लाले पड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारियों में आपस में रार के चलते यह वेतन भुगतान नहीं किया गया था. वेतन के लिए 17 करोड़ रुपए सर्व शिक्षा अभियान में आकर चुका था. डीपीओ एसएसए नसीम अहमद का कहना था कि डीपीओ स्थापना 118 करोड़ रुपए की राशि की उपयोगिता जब तक नहीं देंगे वह वेतन भुगतान नहीं करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *