पटना : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हिन्दुस्तान के विरोध में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ लोग आज बेली रोड़ पर सड़क जामकर उन सभी देशद्रोहियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने हेतु कई थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बूझा कर सड़क खाली कराने में प्रयासरत है…सूत्रो की मानें तो अली खान शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा का रहने वाला है..

प्रशासन के समझाने के बाद सड़क से लोगों को हटाया गया और यातायात को पुन: बहाल करा दिया गया… शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष नीहार भूषण के कार्यवाई का आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और अपने घर गए. फिर जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर पुलिस ने भारत विरोधी नारेबाजी करने वाला अली खान को गिरफ्तार कर लिया है…

गौरतलब है कि 18 जून को हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद भारत विरोधी नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद लोग उग्र होकर बेली रोड़ पुल स्थित आशियाना नगर मोड़ से पास दानापुर से पटना आने वाली सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान शास्त्रीनगर के अलावा राजीव नगर थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद दिखें

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *