पटना : पटना और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी बनेंगे। आज नई दिल्ली में देश के प्रमुख शहरों के लिए स्मार्ट सिटी की लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें पटना को पांचवां स्थान और मुजफ्फरपुर को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।

बता दें कि आज देश के 30 शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है, इसमें  बिहार के पटना को पांचवां रैंक एवं मुजफ्फरपुर को सातवां स्थान दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि अब अन्य स्मार्ट शहरों की तरह  पटना भी स्मार्ट सिटी बन जाएगा।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में स्मार्ट सिटी की सूची जारी करते हुए कहा कि तीसरे राउंड में स्मार्ट सिटी के लिए तीस शहरों का चयन किया गया है जिसमें पटना को पांचवां स्थान और मुजफ्फरपुर को सातवां स्थान दिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *