उत्तरप्रदेश: यूपी सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन सच्चाई क्या है ये तो आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। शादी के बाद चेन्नई से हरिद्वार घूमने आये दंपत्ति को यूपी के मुजफ्फरनगर में सरेआम गोली मार दी गई।

चेन्नई निवासी दंपति पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लूट के इरादे से जोड़कर देख रही है। सीसीटीवी फुटेज में आए आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

चेन्नई निवासी आदित्य अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ हरिद्वार घूमने गया था। शनिवार दोपहर हरिद्वार से बुलेट से दिल्ली लौट रहा था। नई मंडी कोतवाली के बागोवाली पुलिया के पास दो बदमाशों ने बुलेट सवार दंपति को रुकने का इशारा किया। बुलेट नहीं रोकने पर बदमाशों ने आदित्य को गोली मारकर घायल कर दिया था। अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना में पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों की तस्वीर आने से पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *