नवगछिया : आने वाले समय में नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं करेगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से बहुमंजिली इमारात का प्रस्ताव डीएम की अनुसंशा के बाद मुख्यालय को भेजा गया था। मुख्यालय की ओर भवन के मॉडल की स्वीकृति मिल चुकी है।

इसके निर्माण पर अनुमानित लागत 12 करोड़ आने की उम्मीद है। वर्ष 2016 में गंगा की भीषण बाढ़ के दौरान नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का पूरा परिसर पानी में डूब जाने के कारण प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट होने के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों को आपदा के समय ही अपना कार्यालय शिफ्ट करना पड़ा था।

इससे पूर्व भी बाढ़ के कारण कई बार अनुमंडल कार्यालय पानी में डूब चुका है। हर बार बाढ़ के बाद कार्यालय के मेंटेनेंस पर भवन निर्माण विभाग को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखकर भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्व में बिना जिला के अनुशंसा के बिना भेजे गये आवेदन को खारिज होने के बाद दोबारा भेजा गया है। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाज्ञा कुमार ने बताया कि भवन पहले फेज में तीन मंजिला होगा। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, अनुमंडल दंडाधिकारी व उनसे जुड़े कार्यालय के लिए एक तल होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *