नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 भवानीपुर चौक के पास सोमवार को सुबह सात बजे ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में पिकअप वैन के चालक और सह चालक की मौत हो गयी. पिक आप पर ही सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है. मृतकों में पिकअप वैन के चालक लखीसराय जिला के दामोदरपुर निवासी चंदू पासवान के पुत्र अशोक पासवान और लखीसराय के निवासी अर्जुन यादव के पुत्र अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पिकअप पर सवार लखीसराय के निवासी राम दास का पुत्र प्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रकाश को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर चौक के पास प्याज लदी एक ट्रक खड़ी थी. नवगछिया की ओर से रंगरा की ओर काफी तेज गति जा रही पिकअप वैन बीआर 53 ए 7739 ने खड़ी ट्रक को जोरदार धक्का मार दिया. धक्का इतना जबरदस्त था की डेढ़ किलोमीटर के दायरे में इसकी आवाज सुनी गयी. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद वह लोग घटनास्थल की तरफ बरहे तो देखा कि पिकअप पर सवार तीन लोग पिकअप पर ही बुरी तरह से फंस गए हैं. जिस वक्त वे लोग गए उस वक्त दिनों जीवित अवस्था में थे. लेकिन घटना के 10 मिनट बाद ही चालक और सह चालक दोनों की मौत हो चुकी थी. जबकि गंभीर रूप से घायल लखीसराय का प्रकाश अभी भी जीवित था. स्थानीय लोगों की के सूची सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्वप्रथम घायल प्रकाश को वाहन से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

इसके बाद काफी मशक्कत कर वाहन की बॉडी को काटकर चालक और सह चालक के शवों को वाहन से बाहर निकाला गया. इसके बाद रंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अस्पताल से ही पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई परिजन शाम में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच चुके थे. रंगरा पुलिस ने आवश्यक खाना पुरी के बाद सबों को उनके परिजनों को सौंप दिया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजन गहरे सदमे में थे. रुदन क्रंदन से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया था. देर शाम तक परिजन सब को लेकर लखीसराय रवाना हो चुके थे. घटना की बाबत रंगरा ऑफिस थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रंगरा के थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट चुकी है.

3 दिन पहले भी हो चुकी है 2 लोगों की मौत

रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर भवानीपुर गांव के पास इसलिए 3 दिन पहले एक पिकअप वैन और बाइक में टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक में आग लग गई थी. जिसमें बाइक पर बैठे चालक खगड़िया के मथुरापुर निवासी चंदन कुमार की मौत आग में जलने से हो गयी थी जब्ती इसी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल एक युवक गोविंद कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गए थी. इन दिनों एनएच 31 पर रंगरा चौक से लेकर मुकंदपुर चौक तक एक के बाद एक हाथ से सामने आ रहे हैं. इस तरह के अनचाहे हाथ से ना हो इसके लिए पुलिस या प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास कोई प्लानिंग नहीं है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *