नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा गांव निवासी श्रीलाल मंडल ने गांव के ही गौतम मंडल उर्फ गौरी मंडल वह अन्य लोगों के विरुद्ध अपनी पुत्री सुनीता देवी को गायब कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए इस्माइलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. श्री लाल मंडल द्वारा इस्माइलपुर थाने में दिए गए लिखित आवेदन में आशंका जाहिर किया गया है कि हो सकता है कि सुनीता के ससुराल वालों व उसके पति ने सुनीता की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया है.

श्री लाल मंडल का कहना है कि करीब 4 माह पहले गौतम और उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग सामने आया था. इसके बाद ग्रामीण स्तर से मामले में पंचायती हुई तो दोनों की शादी करा दी गई. विवाहिता सुनीता देवी के पिता का कहना है कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही सुनीता देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. मायके से पैसा लाने का विरोध करने पर सुनीता को तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती थी. कुछ दिन पहले ही वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली आई थी. सोमवार को पता चला कि गौतम दूसरी शादी कर रहा है.

सुनीता ने जैसे ही यह सुना वह अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई और गौतम के घर पर धरने पर बैठ गई. ग्रामीण कहते हैं कि सुनीता लगभग 24 घंटे तक धरने पर बैठी रही और मंगलवार की सुबह वह रहस्यमय स्थिति में गायब हो गई. सुबह जब सुनीता के ससुराल वालों से पूछा कि सुनीता कहां है तो उसका जवाब था कि सुनीता को सुबह ही घर छोड़ दिया गया है. जबकि सुनीता अपने मायके नहीं पहुंची. श्री लाल मंडल ने आशंका जाहिर किया है कि गौतम की दूसरी शादी में सुनीता के रहते कई परेशानी थी इसलिए गौतम ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया.

इधर इस्माइलपुर पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है. इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस स्तर से सर्वप्रथम सुनीता की खोजबीन की जा रही है. इसके लिए लड़के वालों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है. जल्द से जल्द से लोग मामले की तह तक पहुंच जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *