खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी मामले में आरोपित आर्मी का जवान फौजी धर्मवीर कुमर और प्रतिद्वंदी सबलू कुमर को खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बुधवार को मारपीट और गोलीबारी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी का जवान धर्मवीर कुमर गाड़ियों की खरीदारी कर मंदिर में पूजा-पाठ करवा रहा था. इसी बीच सबलू कुमर गाड़ी से आ रहा था. रास्ते पर वाहन खड़े होने की वजह से उन्होंने फौजी को गाड़ी हटवाने को कहा. लेकिन फौजी ने कहा कि अभी चालक नहीं है.
Total Downloads: 85
इसलिए गाड़ी अभी नहीं हटेगी. इसी बात को लेकर फौजी और सबलू कुमर के बीच गाली गलौज और मारपीट होने लगी. मामला उग्र होते देख फौजी धर्मवीर कुमर ने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. फायरिंग की आवाज को तुलसीपुर के स्थानीय ग्रामीणों ने सुना. घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदिन राम सशस्त्र बलों के साथ तुलसीपुर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों की ओर से आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार गिरफ्तार कर थाना लाया और हाजत में बंद कर दिया गया है. इस संदर्भ में आरोपी फौजी धर्मवीर कुमार की पत्नी मंजू देवी के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें सबलू कुमर को मारपीट और गोलीबारी करने के आरोप में आरोपित किया है. वही तुलसीपुर के सबलू कुमर का कहना है कि फौजी ने गुंडागर्दी करने का काम किया और जान मारने की नीयत और दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी किया है.

पुलिस फौजी को नियंत्रित करें. वही फौजी धर्मवीर का कहना है की उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है. वह तो केवल मंदिर में गाड़ी का पूजा करवा रहे थे. आरोपितों ने उनके साथ गुंडागर्दी का काम किया .इस संदर्भ में फौजी के पत्नी के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुधीर राम ने कहा दोनों पक्षों की ओर से खरीक थाना में मारपीट और और गोलीबारी की घटना के आरोप में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों की ओर से धर्मवीर कुमर और सबलू कुमर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

