गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी विनय कुँवर की हत्या के शूटर दरभंगा निवासी कुख्यात छोटुवा को गोपालपुर पुलिस ने दरभंगा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात पेशेवर शूटर है. सुपारी लेकर हत्या करना इसका पेशा है.
Total Downloads: 378
नवगछिया न्यायालय के वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय प्रमोद राय हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने छोटुवा उर्फ त्रृषिकेष सिंह उर्फ पत्थर सिंह को जेल भेजा था. जमानत पर जेल से निकलने के बाद पाँच लाख रुपये रुपये सुपारी लेकर विनय कुँवर की हत्या करने के आरोप में गोपालपुर पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है.

छापेमारी दल में गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,पूर्व थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व दारोगा प्रेम कुमार शामिल थे.

