भागलपुर: भागलपुर के लोगों को अब गरमी के दिनों में पानी की किल्लत से नहीं झुझना पड़ेगा. सरकार ने जलापूर्ति योजना के तहत बरारी वाटर वर्क्स के समीप लगभग तीन सौ करोड़ करोड़ रुपये की लागत से 90 एमएलडी का दो इंटकवेल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है. इस इंटकवेल के निर्माण का जिम्मा सरकार की ही एजेंसी बुडको को दिया गया है. इस योजना के तहत दोनों इंटक वेल में पानी एकत्र करने की इतनी अधिक क्षमता होगी कि शहर में लोगों को पानी की कमी नहीं होगी.
Total Downloads: 85
इसके अलावा इंटक वेल में आने वाले पानी का ट्रीटमेंट कर साफ करने के लिए बरारी वाटर वर्क्स परिसर में बने ट्रीटमेंट प्लांट के समीप ही एक आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण होगा.

दो नये इंटक वेल के निर्माण की योजना शहर की अगले 30 साल में शहर की होने वाली आबादी को ध्यान में रख कर तैयार की गयी है. आने वाले समय में शहर में पानी की जरूरत और खपत बढ़ेगी. इसको पूरा करने में वर्तमान इंटक वेल नाकाफी साबित होगा, क्योंकि वर्तमान इंटक वेल की क्षमता मात्र 17 एमएलडी की है. इससे गरमी के दिनों में जलापूर्ति में परेशानी आती है. 90 एमएलडी के इंटक वेल के निर्माण से पानी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा.
जलापूर्ति योजना के तहत शहर में बननेवाले 19 नये जल मीनार में नये इंटक वेल का पानी जायेगा. इन जलमीनार से शहर केे सभी पाइपलाइन में पानी की आपूर्ति की जायेगी. अभी शहर को वाटर वर्क्स से मात्र 38 लाख गैलन पानी की आपूर्ति होती है. जबकि, शहर को हर दिन सौ लाख गैलन पानी चाहिए.

