भागलपुर : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम विशेष बस सेवा शुरू करेगा। मेले के दौरान चार से 10 बसें चलाने की तैयारी है। निगम के प्रमंडलीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निगम के पास कुछ बसें हैं और जरूरत होने पर पूर्णिया व अन्य प्रमंडलों से भी मंगाई जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
जुलाई व अगस्त माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्लतानगंज होते हुए देवघर जाते हैं। इसलिए विशेष बस सेवा देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

